फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के सीजे का स्वागत किया

विज्ञापन
हाईकोर्ट में सीजे का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। चैंबर बनाने की अधिवक्ताओं की मांग के सामने आने पर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन नैनीताल की एक बड़ी समस्या की ओर इशारा कर गए। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित समारोह में मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि उनकी जानकारी में आया है कि नैनीताल में नए निर्माण के लिए जमीन बची ही नहीं है। उन्होंने नैनीताल की खूबसूरती की खूब तारीफ की और कहा कि सेवानिवृत्त होने तक उत्तराखंड में ही रहकर काम करने की इच्छा है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि वे 2020 में सेवानिवृत्ति होंगे। उनकी इच्छा है कि तब तक वे यहीं काम करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिवक्ता कोर्ट समय के अलावा किसी भी समय उनसे मिलने और चर्चा करने के लिए आ सकते हैं। युवा अधिवक्ता अच्छा काम कर रहे हैं। अधिवक्ताओं को समस्याओं को सामने लाने के अलावा इन समस्याओं के समाधान पर भी बात करनी चाहिए। समारोह की अध्यक्षता करते हुए बार अध्यक्ष ललित बेलवाल ने अधिवक्ताओं के लिए चैंबर बनाने की मांग को मुख्य न्यायाधीश के सामने रखा। वरिष्ठ अधिवक्ता पुष्पा जोशी ने कहा कि कोर्ट में अंग्रेजी भाषा का ट्रांसलेटर नियुक्त किया जाना चाहिए। बार एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र बाली, गौरादेवी देव, महेंद्र पाल, डीके शर्मा, बीसी पांडे, विनोद नौटियाल, ललित सामंत, संदीप तिवारी, एमसी पंत, अमर शुक्ला, नीतू सिंह, बीएम पिंगल, ममता जोशी, सीएस जोशी, आरसी जोशी, पुष्पा भट्ट, वीके जेमनी, डीएस मेहता आदि थे।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश ने नैनीताल की एक बड़ी समस्या की ओर इशारा किया
कहा, नए निर्माण के लिए नैनीताल में जमीन न होने की है जानकारी
सेवानिवृत्त होने तक उत्तराखंड में काम करने की इच्छा भी जताई
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने सीजे का स्वागत किया
अधिवक्ताओं के लिए चैंबर बनाने की मांग भी की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें