फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने हाथी के बच्चे पर मारा झपट्टा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के खिनानौली जंगल में बाघ के हमले में हाथी के बच्चे की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव दफना दिया गया। सर्पदुली रेंज के वनकर्मी बुधवार सुबह ढिकाला ब्लॉक के खिनानौली कक्ष संख्या 10 में गश्त कर रहे थे। गठियारौ मार्ग के जंगल में उन्हें वन्यजीवों के आपसी संघर्ष के लक्षण मिले। इससे कुछ दूरी पर ही हाथी के बच्चे पर का शव मिला। वनकर्मियों ने घटना की सूचना वनाधिकारियों को तत्काल दी। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा, सर्पदुली राजि के रेंजर जेएस रावत ने मौका मुआयना किया। बताया कि हाथी के मृत मादा बच्चे की उम्र करीब तीन साल थी। उसके शरीर में कई स्थानों पर बाघ के नाखून, दांतों के निशान थे। पोस्टमार्टम के बाद मौके पर ही शव दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें