बाजपुर में संदिग्धावस्था में घायल मिले बरहैनी इंफीनिटी स्कूल के प्रबंधक करन आनंद की रुद्रपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले में परिजनों ने करन आनंद की हत्या करने की हत्या जताते हुए पुलिस चौकी में तहरीर दी है। पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर बुधवार को शोक में क्षेत्र के निजी विद्यालय बंद रहे। इधर कोतवाल तुषार बोरा ने बताया कि कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। मृतक के तहेरे भाई के बयान भी लिए गए हैं।