फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में युवक की जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से घर में सोए युवक की मृत्यु हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम के आग बुझाने तक वहां रखा सामान भी जल गया। परिजनों ने बिजली जाने के बाद जलाई गई मोमबत्ती से आग लगने की आशंका जताई।
विज्ञापन

मोहल्ला खताड़ी निवासी रेहान कुरैशी (32) पुत्र मो. इकलाख सोमवार रात घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में सोया था। उसकी पत्नी शबा अपने दो बच्चों अरहान, रहमान के साथ शादी में शामिल होने मुरादाबाद गई थी। इसलिए वह कमरे में अकेले सोया था। परिजनों के मुताबिक रात में बिजली जाने पर वह मोमबत्ती जलाकर सोया था। रात करीब दो बजे लोगों ने रेहान के कमरे से आग लगी देखी। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को तत्काल सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। झुलसने से रेहान की मौत हो गई थी। कमरे में रखा सारा फर्नीचर आदि सामान भी जल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर युवक की मौत
बिजली जाने के बाद घर में जलाई थी मोमबत्ती
परिजनों ने मोमबत्ती से आग लगने की आशंका जताई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें