फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया ने बताया कि 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे से स्थानीय सेवायोजन दफ्तर में रोजगार मेला लगेगा। मेले की तैैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भारत सरकार के कौशल विकास योजना के तहत विभिन्न विश्वविद्यालयों की ओर से व्यावसायिक शिक्षा में स्नातक (बीवीओसी) प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अल्मोड़ा स्थित उत्तराखंड आवासीय विश्वविद्यालय की ओर से बी वोक प्रोग्राम में प्रवेश दिए जा रहे हैं। आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए केवल युवक अभ्यर्थियों का चयन होना है। चयनित अभ्यर्थियों को कार्य प्रशिक्षण के लिए पंतनगर स्थित अशोक लीलैंड कंपनी में भेजा जाएगा। चयन के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें