फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच 74 के भूमि घोटाले में लिप्त तीन आरोपियों को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट ने एनएच-74 मुआवजा घोटाला मामले में जेल में बंद काशीपुर के तत्कालीन एसडीएम भगत सिंह फोनिया, एसडीएम के पेशकार विकास सिंह और किसान चरण सिंह की जमानत प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर लिया है। कोर्ट मुख्य आरोपी डीपी सिंह सहित अन्य की जमानत प्रार्थना पत्र पर अगले सप्ताह सुनवाई करेगी।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। ऊधमसिंह नगर में एनएच-74 चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण में करीब पांच सौ करोड़ का घोटाला उजागर हुआ था। इस घोटाले की जांच को बनी एसआईटी अब तक तीन सौ करोड़ की गड़बड़ी की पुष्टि कर चुकी है। एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर अब तक 20 से अधिक आरोपितों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा जा चुका है। इसमें राजस्व अधिकारी-कर्मचारी और किसान शामिल हैं। एसआईटी की ओर से अदालत में पेश की गई चार्जशीट में आरोपियों पर मुआवजा निर्धारण में वित्तीय अनियमितता, भूमि के अभिलेखों में हेराफेरी, राजस्व हानि, सरकारी धन का दुरुपयोग के आरोप शामिल हैं। अकृषि प्रयोजन की भूमि का स्वरूप बदलकर आठ से दस गुना अधिक मुआवजा दिया गया। जांच में तमाम पीसीएस अधिकारियों के साथ तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, चकबंदी व सहायक चकबंदी अधिकारी, लेखपाल दोषी पाए गए हैं। निचली अदालत से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद आरोपियों ने हाईकोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन


एनएच 74 भूमि घोटाला
फोनिया समेत तीन आरोपियों को मिली जमानत
मुख्य आरोपी डीपी सिंह सहित अन्य की जमानत याचिका पर अगले हफ्ते होगी सुनवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें