फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड रामनगर से जुड़ेगा मालधन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर/मालधन चौड़ (नैनीताल)। मालधनचौड़ के 19 हजार विद्युत उपभोक्ताओं को समस्याओं को लेकर जसपुर के चक्कर अब नहीं काटने पड़ेंगे, क्योंकि अब मालधन की बिजली लाइन को रामनगर से जोड़ा जा रहा है। अनुमान है कि दिसंबर के अंत तक मालधन की विद्युत लाइन को जोड़ दिया जाएगा। उनके बिजली के बिल रामनगर से जारी हो रहे हैं।
विज्ञापन

मालधनचौड़ वासियों की लंबे समय से मांग थी कि वह नैनीताल जिले के वासी हैं और उनके बिजली के बिल ऊधमसिंह नगर के जसपुर से जारी हो रहे थे। बिजली बिल, मीटर फुंकने सहित अन्य समस्याओं को लेकर 32 किमी दूर जसपुर में बिजलीघर जाना पड़ता था। लोगों की समस्याओं को देखते हुए अब मालधनचौड़ में रामनगर से बिजली सप्लाई होगी और रामनगर से ही बिजली बिल जारी होंगे। मालधन के बिजली बिल रामनगर से बनने लगे हैं और जल्द ही मालधन के उपभोक्ताओं को मिलने लगेंगे। इस समस्या को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख बसंती आर्य ने चार माह पहले मुख्यमंत्री के समाधान पोर्टल पर निवेदन किया था। विद्युत वितरण खंड के ईई विवेक कांडपाल ने बताया कि शीघ्र ही मालधनचौड़ को रामनगर की विद्युत लाइन से जोड़ा जा रहा है। फिलहाल मालधनचौड़ के उपभोक्ताओं के बिजली बिल रामनगर में ही बन रहे हैं। एक-दो दिन में संबंधित उपभोक्ताओं तक बिल पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


मालधन विद्युत लाइन रामनगर से जुड़ी
दो सप्ताह के भीतर होगी पूरी कार्रवाई
उपभोक्ताओं के बिल रामनगर हो रहे जारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें