कालाढूंगी (नैनीताल)। क्षेत्रीय विकास एवं सामाजिक उत्थान मंच के संस्थापक उम्मेद सिंह मेहरा की स्मृति में द्वितीय हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग में भारतेंदु जोशी पहले, नकुल बवाड़ी दूसरे, प्रशांत कुमार तीसरे, जबकि महिला वर्ग में दीक्षा बनोला पहले, बेनिका आर्या दूसरे और रजनी बिष्ट तीसरे स्थान पर रहीं। मयंक पॉवर हाउस जिम के सौजन्य से आयोजित ब्लॉक स्तरीय मैराथन का शुभारंभ पशु कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष शांति मेहरा ने किया। क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मनीष गोस्वामी, चंदन चुफाल, त्रिभुवन चंद, रीता बिष्ट, लखविंदर, प्रियंका को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर मयंक मेहरा, अनिल घिल्डियाल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपाली कन्याल, लक्ष्मण सिंह देउपा, दीवान सिंह बिष्ट, योगेश अग्रवाल, अरुण मेहरा, राजेंद्र सिंह नेगी, मेजर दीपक वर्मा आदि थे।