बाजपुर में ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की प्रतियोगिता में चार विद्यालयों की टीम चयनित की गई, जिन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बुधवार को डीएवी पब्लिक स्कूल में ब्लाक स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार, जिला सह समन्वयक धीरज शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर, विद्या मंदिर, राजकीय इंटर कॉलेज हरिपुरा हरसान की टीमों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता में ब्लाक क्षेत्र की 9 टीमों से 18 विद्यार्थियों और 8 गाइड शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में मोहन लाल शाह, रंजीत कौर, आशीष भट्टनागर रहे। वहां ब्लॉक कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र बसेड़ा, अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के डॉ. विजय पांडे, तारा दत्त जोशी, पूनम शर्मा, हेमलता, सुचित गुप्ता, मुरलीधर कुशवाहा, लक्ष्मी, शशी चौहान, रंजीत कौर आदि थे।