नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के एसआर छात्रावास में छात्राओं के बीमार होने का मामला सामने आने के बाद परिसर प्रशासन हरकत में आ गया है। मंगलवार को परिसर निदेशक प्रो. एलएम जोशी ने मैस के खाने में शिकायत मिलने के बाद परिसर के सभी छात्रावासों की मैस के लिए नए सिरे से टेंडर करवाने का फैसला लिया है।
सोमवार को डीएसबी के एसआर छात्रावास में छात्राओं के बीमार होने का मामला सामने आने के बाद मौके पर पहुंचे अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. पदम सिंह बिष्ट से छात्राओं ने मैस के खाने में खामियां होने की बात कही थी। वहीं शिकायत परिसर निदेशक प्रो. एलएम जोशी के पास पहुंचने पर उन्होंने पत्र जारी करते हुए छात्रावास वार्डन से जवाब मांगा था। प्रो. जोशी ने बताया कि टेंडर को लेकर 10 से 25 दिसंबर से फार्म परिसर के डीएसडब्ल्यू कार्यालय से मिलेंगे। उन्होंने बताया कि टेंडर जारी करने की प्रक्रिया 26 व 27 दिसंबर को संचालित की जाएगी। वहीं मैस के लिए आवेदन करने वाले के पास फूड लाइसेंस होना अनिवार्य है और यदि कोई महिला मैस के लिए आवेदन करेगी तो उनको वरीयता को देने की बात परिसर निदेशक ने कही है। उन्होंने बताया कि मैस के नए टेंडर को लेकर डीएसडब्ल्यू के माध्यम से छात्रावास वार्डनों को पत्र जारी कर दिए गए हैं।
छात्रावासों की मैस के लिए नए सिरे से जारी होंगे टेंडर
खाने में खामियों की शिकायत के बाद लिया गया फैसला
10 दिसम्बर से बिकेंगे टेंडर के लिए फार्म, फूड लाइसेंस धारक को ही जारी होगा टेंडर
जल संस्थान ने लिए पानी के नमूने
नैनीताल। एसआर छात्रावास में छात्राओं ने बीमार होने का कारण पानी का दूषित होना भी बताया था जिसके बाद मंगलवार को जलसंस्थान की टीम ने छात्रावास पहुंचकर पानी के नमूने लिए और पानी के टैंकों को भी जांचा। विभाग के ईई संतोष उपाध्याय ने बताया कि छात्रावास में लगे पानी के टेंक साफ मिले तो वहां मौजूद छात्राओं और स्टाफ के समक्ष लिए गए पानी के नमूनों की भी जांच की गई जिसमें पानी में कोई कमी नहीं पाई गई।