फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के बाद 23 हजार परिवारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने को हरी झंडी

विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना - फोटो : self
विज्ञापन
नैनीताल। आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के लिए स्वास्थ्य महकमा तत्पर है। डीएम विनोद कुमार सुमन ने बताया कि जिले में यह योजना 23 सितंबर को शुरू हुई थी। इस योजना में 40 हजार परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य मिला था, इनमें से 23 हजार परिवारों का सत्यापन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से इन्हें लाभान्वित करने का पत्र स्वास्थ्य विभाग को मिल चुका है। सीएमओ डॉ. भारती राणा ने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों समेत सीएचसी में भी आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिले में 13 कॉमन सर्विस सेंटर भी बनाए गए हैं। राणा के मुताबिक इस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए जिले के पांच निजी अस्पतालों के साथ ही करार किया गया है। जिले में इस योजना के 1137 लाभार्थियों के कार्ड बनाए जा चुके हैं। बताया कि जिले में स्थापित जन औषधि केंद्रों में पर्याप्त दवाईयां उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिले में छह नए जन औषधि केंद्र भी खोले जाएंगे।
विज्ञापन


छह नए जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे
23 हजार परिवारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें