फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व पालिकाध्यक्ष ने समर्थको के साथ सांकेतिक धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर में शिलान्यास के बाद भौना कॉलोनी में सीसी मार्ग का निर्माण न होने, खराब पड़ी एलईडी को लेकर भड़के पूर्व पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने सोमवार को समर्थकों के साथ पालिका कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने कहा कि हठधर्मिता के चलते सीसी रोड का निर्माण नहीं किया जा रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो पालिका कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी। आरोप है कि भौना कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण का टेंडर निवर्तमान पालिका बोर्ड की ओर से किया गया था लेकिन कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने छह माह पहले मार्ग का शिलान्यास किया। सत्ताधारियों के दबाव में मार्ग निर्माण को अधर में लटका रखा है। मोहल्ले में एलईडी और सोडियम लाइट खराब होने के कारण अंधेरा छाया हुआ है। वहां महेश कुमार आशु, रामअवतार यादव, सिंह स्वरूप भारती, रेशम यादव, सुनील चानना, साबिर हुसैन, फरजन्द अंसारी, डॉ. विष्णु प्रसाद, गुड्डू, धर्मवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें