फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से युवक ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। संदिग्ध परिस्थितियों में सराईखेत निवासी एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली के एसआई रविंद्र राणा ने बताया कि शुक्रवार शाम कोतवाली गेट के पास एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा था, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी जेब से मिले कागजों से उसकी पहचान रमेश (25) पुत्र मोहन राम निवासी सराईखेत के रूप में हुई। बताया कि रमेश ने उपचार के दौरान शनिवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक रमेश के पिता मोहन राम और मां शांति देवी ने बताया कि उनका पुत्र रानीखेत में काम करता था और तीन दिन पहले उसने अपनी मां से घर आने की बात कही थी, लेकिन घर नहीं पहुंचा। रात में पुलिस की ओर से सूचना मिली कि उनका बेटा अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें