फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में कटी भूमि का मुआवजे का भुगतान शीघ्र नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे काश्तकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के काश्तकारों ने प्रांतीय खंड लोनिवि से सड़क निर्माण से कटी भूमि का मुआवजे का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। काश्तकारों ने ऐलान किया है कि मुआवजे का भुगतान जनवरी प्रथम सप्ताह तक नहीं किया गया तो वह एडीएम कार्यालय के सामने धरना, प्रदर्शन करने मजबूर होंगे।
विज्ञापन


डीएम और क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास को भेजे ज्ञापन में आगर मटे, अणां, लोहारचौरा, गैरेलेख, पथरिया, डाक, डोलगांव, कपकोटी, नरग्वाड़ी, चनोली, पांडे खरक, पोखरी कोहिना आदि गांवों के काश्तकारों ने कहा है कि सड़क निर्माण में उनकी नाप जमीन कटे पांच साल से ज्यादा हो गया है। प्रांतीय खंड लोनिवि ने आज तक मुआवजे का भुगतान नहीं किया है। क्षेत्रीय विधायक से मुुआवजे का भुगतान करने के संबंध में कई बार कह दिया है मगर प्रांतीय खंड लोनिवि ने आज तक मुआवजा तैयार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें