गरुड़ (बागेश्वर)। कार्तिक पूर्णिमा पर लिंगथान (गैरेलेख) में सैकड़ों लोगों ने पूजा अर्चना की। ग्रामीणों ने अपने पशु की दीर्घायु के लिए लिंगथान में मन्नत मांगी। मंदिर में अलग-अलग गांवों के ग्रामीणों ने भंडारा किया।
लिंगथान में कार्तिक पूर्णिमा के दिन कई सालों से मेला लगता आ रहा है। लिंगथान गैरलेख गांव से तीन किमी चढ़ाई पर स्थित है। मंदिर में पूजा का सिलसिला सुबह आठ बजे से शुरू हो गया था। मंदिर में अणां, लोहारचौरा, थाकला, भिटारकोट, भगरतोला, देवनाई, रिठाड़, सरोली, मेलाडुंगरी, बैजनाथ, पिंगलों, सिमखेत, नौघर, तैलीहाट, कज्यूली, घांघली, पचना, बिमोला, गढ़सेर आदि गांवों के लोग पहुंचे।