फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद पर भाजपा के सभी प्रत्याशी हारे

विज्ञापन
BJP, Congress, TRS
विज्ञापन
सभासद पर भाजपा के सभी प्रत्याशी हारे
विज्ञापन

रामनगर (नैनीताल)। भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका परिषद के चुनाव में सभासद के लिए छह प्रत्याशियों को टिकट दिए थे। चुनाव परिणाम आया तो छह के छह प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। तीन वार्डों में जरूर भाजपा प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे, लेकिन बाकी तीन वार्डों में कहीं पर तीसरे तो कहीं पर चौथे स्थान पर रहे।
वार्ड नंबर दो दुर्गापुरी-भरतपुरी में भाजपा प्रत्याशी सरिता मेहरा 261 वोट लेकर दूसरे स्थान रहीं। वार्ड नंबर चार लखनपुर फॉरेस्ट कंपाउंड में भाजपा प्रत्याशी मनोज सती को 179 मत मिले और वह चौथे स्थान पर रहे। वार्ड नंबर पांच शांतिकुंज में भाजपा प्रत्याशी भुवन चंद्र पपनै को 144 मत मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे। वार्ड नंबर नौ से ईदगाह से भाजपा प्रत्याशी अंजना सुंदरियाल को 110 मत मिले और वह तीसरे स्थान पर रहीं। वार्ड नंबर 18 से मोतीमहल से भाजपा प्रत्याशी दीप्ति मेहरोत्रा को 630 मत मिले और वह दूसरे स्थान पर रहीं। वार्ड नंबर 19 बाजार से भाजपा प्रत्याशी अनुज अग्रवाल को 406 वोट मिले और वह दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


पति हारा, पत्नी जीतीं
रामनगर (नैनीताल)। नगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर 11 से पूर्व सभासद नदीम चुनाव लड़ रहे थे, जबकि उनकी पत्नी मेहराज बानो वार्ड 12 से चुनाव लड़ रही थीं। किसी को उम्मीद नहीं थी कि पूर्व सभासद की पत्नी चुनाव जीत जाएगी। जबकि वह पूर्व सभासद खुद चुनाव हार गए।
विज्ञापन


संजय ने बनाई हैट्रिक, खष्टी जीते चौथी बार
रामनगर (नैनीताल)। इस चुनाव में चेयरमैन से लेकर अधिकतर सभासद दोबारा चुने गए हैं जबकि वार्ड नंबर 20 से खष्टीनंदन जोशी लगातार चौथी बार जीते हैं। लखनपुर फॉरेस्ट कंपाउंड वार्ड नंबर चार से संजय रावत ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक बनाई। वार्ड नंबर दो से कमला ढौंडियाल, वार्ड नंबर 14 से मनव्वर, वार्ड नंबर 10 गुलाम सादिक दूसरी बार चुनाव जीते हैं जबकि रिकॉर्ड मतों से वार्ड नंबर पांच से भुवन चंद्र शर्मा जीते, इससे पूर्व इनकी पत्नी जीती थीं। इसके साथ वार्ड नंबर नौ से शुचि बंसल जीतीं, जबकि पूर्व में उनके पति शिल्पेंद्र बंसल जीते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें