रामनगर (नैनीताल)। आमपोखरा रेंज तराई पश्चिमी वन प्रभाग के हल्दुआ बीट के जंगल में हेमपुर डिपो क्षेत्र में किसी व्यक्ति ने फंदा लगा दिया था। इसमें सोमवार रात एक तेंदुए का पिछला पांव फंस गया था। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग ने रेस्क्यू अभियान चलाया। वनकर्मियों की टीम ने तेंदुए को फंदे से सुरक्षित निकाल लिया। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ कलम सिंह बिष्ट ने बताया कि हल्दुआ स्वस्थ था। पिंजरे में रखने पर उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वह स्वस्थ पाया गया। इसलिए उसे उत्तरी जसपुर रेंज फांटो के आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। इस दौरान आमपोखरा के रेंजर कुंदन सिंह खाती, आरसी शर्मा, मोहन चंद्र पांडे, सुरेश पांडे, प्रताप सिंह अधिकारी, सुरेश आदि थे।