बाजपुर में भारतीय खाद्य निगम सलाहकार समिति के सदस्य धनराज भारती ने शनिवार को उत्तराखंड के फूड कमिश्नर को शिकायती पत्र भेजकर खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि कुछ उद्योगपतियों की ओर से मिठाई की दुकानें और दूध डेरियों पर मिलावट हो रही है। खाद्य सुरक्षाधिकारियों की मिलीभगत से दूध, मावा, दही, पनीर, आटा, बेसन, तेल में मिलावट कर खाद्य पदार्थों को बेचा जा रहा है। उन्होंने जिला स्तर पर जांच कमेटी गठित कर मिलावट करने वालों पर नकेल कसने की मांग की है।