फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना यार्ड में हाईटेक शौचालय निर्माण की कवायद शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर में नगर पालिका प्रशासन की ओर से शुगर मिल के गन्ना यार्ड परिसर में खंडहर बने शौचालय का ध्वस्तीकरण कर इसी स्थान पर 21 लाख की लागत से हाईटेक शौचालय का निर्माण करने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गन्ना यार्ड में शुगर मिल प्रशासन की ओर से एक दशक पहले शौचालय का निर्माण कराया गया था। इसका उपयोग मिल परिसर की दलित बस्ती और चीनी मिल पेराई सत्र के दौरान किसान भी करते थे। दो साल से शौचालय की हालत दयनीय हो गई। शौचालय गंदगी से पट गया। सीटें टूट गईं और दरवाजे भी खराब हो गए। मोहल्लेवासी भरी गंदगी में बमुश्किल इसका उपयोग करते थे। मिल कालोनी के सामाजिक कार्यकर्ता सूरज सागर ने 21 अगस्त को चीनी मिल प्रधान प्रबंधक को पत्र भेजकर शौचालय को ठीक कराने की मांग की थी। इधर नगर पालिका अधिशासी अभियंता अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि मिल परिसर में खंडहर बने शौचालय को ध्वस्त कर 21 लाख रुपये की लागत से नए हाइटेक शौचालय का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें