फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन के लिए खुली दाबका नदी

विज्ञापन
दाबका नदी से उपखनिज निकासी शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। दाबका नदी में लंबे समय बाद उपखनिज निकासी बहाल हो गई है। एसडीएम परितोष वर्मा ने बृहस्पतिवार सुबह रिबन काटकर छोई के पास एकमात्र गेट को खोल दिया। इससे खनन कारोबारियों में खुशी है। उपखनिज की चोरी रोकने के लिए विभाग भी पूरी तरह मुस्तैद है। रोजगार के लिए मजदूरों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। उत्तराखंड वन विकास निगम के खनन अधिकारी अनीस अहमद ने बताया कि पिछले सत्र की भांति इस बार भी 76 हजार घनमीटर उपखनिज निकासी का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल इस गेट पर मात्र तीन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। अवैध खनन रोकने के लिए टास्क फोर्स भी बनाई गई। नदी से जुड़े चोर रास्तों पर दिन-रात निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें