फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हो रही चार घंटे की सफारी

विज्ञापन
tiger stops tourist way in corbett park
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट नेशनल पार्क में जंगल सफारी कर रहे पर्यटकों को चार घंटे सफारी नहीं कराई जा रही है। पर्यटकों को एक से दो घंटे ही सफारी कराई जा रही है। एक पर्यटक की शिकायत पर सीटीआर निदेशक ने सख्त रवैया अपनाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा कि सभी गेटों पर बोर्ड, फ्लैक्स लगाए जाएंगे, जिसमें साफ लिखा होगा कि जंगल सफारी का समय चार घंटे है और सभी गेटों पर गाड़ियों के नंबर दर्ज होंगे। यदि वे चार घंटे से पहले आते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दस दिन पहले बिजरानी गेट से जंगल सफारी को गए पर्यटक को नेचर गाइडों ने महज दो घंटे में जंगल सफारी कराकर छोड़ दिया और पर्यटक के साथ अभद्र व्यवहार भी किया था। पर्यटक ने इस मामले की शिकायत सीटीआर के निदेशक राहुल से की थी। त्योहारी सीजन की वजह से निदेशक ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। सोमवार को ऑफिस खुलने के बाद निदेशक ने वार्डन शिवराज चंद को बुलाया और प्रकरण के बारे में जानकारी लेने के निर्देश दिए। कहा कि यदि कोई नेचर गाइड या जिप्सी चालक पर्यटकों को चार घंटे की सफारी नहीं करता है तो अगली बार उसको नहीं भेजा जाएगा। यदि इसके बाद भी पर्यटकों के साथ बदसलूकी की सूचना मिली तो ऐसे गाइडों, जिप्सी चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चार घंटे सफारी नहीं कराई तो गाइडों पर होगी कार्रवाई
पर्यटक की शिकायत पर निदेशक हुए सख्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें