रामनगर (नैनीताल)। बाघों की सुरक्षा को हाईकोर्ट के निर्देश पर बनी स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स (एसटीपीएफ) के जवानों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने को लेकर एसटीपीएफ के जवानों ने सीटीआर के निदेशक से वेतन दिलाने की मांग की।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) की ढेला रेंज में 13 अगस्त को सेवानिवृत्त 36 सैनिकों को एसटीपीएफ का हिस्सा बनाया गया। इन्हें छह टुकड़ियों में बांटा गया। सीटीआर की ओर से सभी के लिए 17,500 वेतन तय किया गया। साथ ही ड्रेस, जूते भी देने को कहा लेकिन सीटीआर उनका वेतन देना ही भूल गया। एसटीपीएफ के जवानों ने सीटीआर के निदेशक राहुल से वेतन दिलाने की मांग की। निदेशक ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। कहा कि तीन-चार दिनों में एसटीपीएफ के जवानों को वेतन दिया जाएगा। इस मौके पर विक्रम सिंह ग्वाड़ी, सुरेंद्र सिंह, केवल प्रसाद, बलवंत सिंह, नरेश कुमार, सुरेंद्र रावत, नरेंद्र बिष्ट आदि थे।