फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों की आमद से नैनीताल गुलजार

Sun, 11 Nov 2018 12:43 AM IST
nainital
विज्ञापन
Nainital
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी शनिवार को भी पर्यटकों से गुलजार रही। वीकेंड के चलते काफी संख्या में पर्यटक नगर में पहुंचे और वादियों का आनंद लिया। होटलों के 80 प्रतिशत कमरे फुल रहे और तल्लीताल से मल्लीताल चाइना पिक और स्नो व्यू तक पर्यटक नजर आए। पर्यटकों ने हिमालय दर्शन का भी आनंद लिया।
विज्ञापन



दीपावली और भैयादूज के बाद शुक्रवार और शनिवार को भी नैनीताल में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे। शनिवार सुबह से ही पर्यटकों के वाहन आने शुरू हो गए थे, जो दिन भर आते रहे। इससे डीएसए स्थित पार्किंग फुल हो गई। ऐसे में वाहन चालक और स्वामी वाहन खड़ा करने के लिए भटकते रहे। कुछ वाहन सड़कों पर खड़े रहे तो कई वाहनों में पुलिस ने जैमर लगाए।


होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश साह ने बताया कि वीकेंड पर पर्यटकों की आमद बहुत अच्छी है। होटलों के लगभग 80 प्रतिशत कमरे भरे हुए हैं।
होटल कारोबारी आलोक साह ने बताया कि लगातार छुट्टियों के चलते काफी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की संख्या बढ़ी तो व्यवस्थाएं भी गड़बड़ा गईं। लोगों को गाड़ियां सड़कों पर खड़ी करनी पड़ीं। कुछ लोगों ने अपनी गाड़ियां हनुमानगढ़ी में खड़ी कीं।
विज्ञापन


पार्किंग की समस्या से कारोबार पर असर
नैनीताल में प्रत्येक सीजन पर पर्यटकों का सैलाब उमड़ता है। वाहन बढ़ने पर हर बार पार्किंग व्यवस्था धड़ाम हो जाती है। न्यू ईयर पास आ रहा है। ऐसे में पर्यटन कारोबारियों की पार्किंग को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। अगर समय रहते पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई तो न्यू ईयर पर ट्रैफिक की समस्या से नगर कराह सकता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें