फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता का असर : कलाकारों को मिला मुख्य अतिथि का मंच

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड राज्य का स्थापना दिवस शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। डीएसए मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। भैया दूज और नगर निकाय की आचार संहिता के चलते पिछले वर्ष की अपेक्षा भीड़ कम रही। पिछले सालों तक जिस मंच पर मुख्य अतिथि विराजते रहे थे, शुक्रवार को वह मंच कलाकारों को दिया गया।
विज्ञापन

सबसे पहले डीएम विनोद कुमार सुमन आदि ने शहीद राज्य आंदोलनकारी स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। डीएसए मैदान में विकास मेला, प्रदर्शनी लगी। कमिश्नर राजीव रौतेला ने इसका शुभारंभ किया। अधिकारियों ने विकास प्रदर्शनी, स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। कमिश्नर ने साल 2019 तक पूर्ण साक्षरता, वर्ष 2022 तक सबको आवास, किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य पूरा करने में उत्तराखंड अग्रणी राज्यों में होगा।

कलाकारों को मिला मुख्य अतिथि का मंच
हर्षोल्लास से मनाया गया राज्य का स्थापना दिवस
भैया दूज, आचार संहिता के चलतेे पिछले वर्ष की अपेक्षा कम रही भीड़

-एडीएम हरबीर सिंह ने गीत गाकर समा बांधा-
अपने चिर परिचित अंदाज में एडीएम हरबीर सिंह ने राज्य स्थापना दिवस समारोह में गीत गाकर समा बांध दिया। उन्होंने दिल तुम बिन कहीं लगता नहीं हम क्या करें गीत गाया, जिससे लोग मंत्रमुग्ध हो गए। एडीएम के गीत पर जमकर तालियां बजीं। उन्होंने खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली लोकगीत, लोकनृत्य कर खूब तालियां बटोरीं। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन


-प्रचार के बावजूद आधार कार्ड नहीं बने-
जिला प्रशासन शुरुआत से ही प्रचार करता रहा था कि स्थापना दिवस कार्यक्रम में आधार कार्ड का स्टॉल लगाया जाएगा। तमाम लोग इस उम्मीद से कार्यक्रम में पहुंचे कि आधार कार्ड बनवाएंगे, लेकिन स्टॉल नहीं लगाया गया। ऐसे में आधार कार्ड नहीं बन सके और लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। इसको लेकर खूब बातें होती रहीं। इसी तरह नगर विधायक संजीव आर्या का स्थापना दिवस में न पहुंचना भी चर्चा का विषय बना रहा।

-पेयजल कटौती की फिर की शिकायत-
राज्य स्थापना दिवस के मौके पर शुक्रवार को भाजपा नगराध्यक्ष मनोज जोशी और डीएम विनोद कुमार सुमन की रार फिर देखने को मिली। नगराध्यक्ष ने कहा कि नगर में पेयजल किल्लत थी। चुनाव सिर पर है और ऐसे में डीएम पेयजल कटौती का आदेेश जारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 13 नवंबर को मुख्यमंत्री नैनीताल आ रहे हैं। मुख्यमंत्री जिले में रात्रि विश्राम भी करेंगे। इस दौरान वह डीएम के विषय में उन्हें बताएंगे। नवीन पांडे ने संचालन किया।

-यह रहे मौजूद-
इस दौरान सीडीओ विनीत कुमार, एडीएम हरबीर सिंह, एडीएम बीएल फिरमाल, उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा, सीईओ केके गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, किशन लाल साह कोनी, खष्टी बिष्ट, सीओ विजय थापा, हेमा राठौर, कुसुम टोलिया, इंस्पेक्टर विपिन चंद्र पंत, एसआई मनोज नयाल, ईओ रोहिताश शर्मा, राज्य आंदोलनकारी पूरन मेहरा, केएल आर्य, रईस भाई, कुंदन बिष्ट, राजेश जोशी, पुनीत टंडन, विनोद परिहार, विक्की पाठक, योगेश तिवारी, मनीष कांडपाल, नवीन भट्ट, जगमोहन बगड्वाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें