फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोमल, गुनगुन, नरेश और ज्योति ने दिखायी प्रतिभा, चयन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खटीमा में ब्यानधुरा ग्रामीण स्पोर्ट्स क्लब श्रीपुर बिचुवा के बच्चों ने टनकपुर में तीन और चार नवंबर को हुई जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया। इसमें 1000 मीटर दौड़ में द्वितीय रही कोमल भट्ट और ऊंची कूद में द्वितीय रही गुनगुन राणा का चयन नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स के लिए हुआ है। जबकि चक्का फेंक में द्वितीय स्थान पर रहे नरेश सिंह बोरा व गोला फेंक में द्वितीय रही ज्योति चंद का ओलंपिक स्टेट जूनियर एथलेटिक्स में चयन हुआ है जो शनिवार से रुद्रपुर में आयोजित हो रहा है। क्लब प्रबंधन ने बच्चों की इस सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहां पर क्लब अध्यक्ष संतोष चंद, सचिव नवीन सिह राणा, रामायन प्रसाद, अनिल सिंह, दीपक चंद्र ओली, कवींद्र कफलिया, खीम सिंह राना, पुष्कर सिंह राना, कृष्णानंद भट्ट, कुंडल चंद, भूपेंद्र सिंह बोरा, खीमानंद भट्ट, पंकज चंद, ग्राम प्रधान सोनी राणा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें