बाजपुर के बन्नाखेड़ा में इटव्वा मार्ग पर मंगलवार रात बाइक सवार ने किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में गांव केलाबंदवारी निवासी देविंदर सिंह और गांव बन्नाखेड़ा निवासी संदीप सिंह (15) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।