फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटेना गांव में दीप महोत्सव में जमकर थिकरे नन्हें ग्रामीण कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
दीप महोत्सव में जमकर थिरके कलाकार
विज्ञापन

मटेना गांव में 40 साल पुरानी है दीप महोत्सव मनाने की परंपरा
गरुड़ (बागेश्वर)। नव युवक मंगल दल मटेना ने गोवर्धन पूजा पर गांव में दीप महोत्सव समारोह पूर्वक मनाया। महोत्सव में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने युवक मंगल दल को पचास हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

नव युवक मंगल दल मटेना गोवर्धन पूजा के दिन पिछले चालीस साल से गांव में दीप महोत्सव का आयोजन करते आ रहा है। दीप महोत्सव में युवक मंगल दल मटेना, पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्कूल पुरुड़ा, जूनियर हाईस्कूल मटेना के बच्चों और ग्रामीणों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य बिष्ट ने कहा कि शिक्षक बहुल गांव मटेना का संस्कृति को बचाने में अच्छा काम कर रही है। उन्होंने नव युवक मंगल दल को संस्कृति के संरक्षण के लिए पचास हजार रुपये देने की घोषणा की। राइंका वज्यूला के प्रभारी प्रधानाचार्य आलोक पांडे ने कलाकारों को अपनी ओर से दस मेडल और कालेज स्टाफ की ओर से दो हजार नकद दिए। मौके पर बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी, नंदन सिंह अल्मिया, हरी दत्त जोशी, कैलाश जोशी, डॉ. हेम चंद्र दुबे ,डीएल वर्मा ,डीएस पछाई ,कैलाश शास्त्री, मोहन जोशी, विनोद कांडपाल, अभय नेगी, पूर्व प्रधान चंद्रशेखर जोशी, मनोज खोलिया आदि ने विचार रखे। संचालन चंद्रशेखर बड़सीला, कैलाश खुल्वे नव युवक मंगल दल अध्यक्ष जगदीश खोलिया ने संयुक्त रुप से किया।
विज्ञापन

08जीआरडी 02पी मटेना गांव में दीप महोत्सव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें