फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व गांव पचौरिया को ग्राम पंचायत बनाने का प्रस्ताव सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के लिए प्रस्ताव ब्लॉक को सौंपने के अंतिम दिन एक प्रस्ताव आया। इसे ब्लाक प्रशासन ने जिले को भेज दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को ग्राम पंचायत कुटरी की ग्राम प्रधान जानकी जोशी, वार्ड सदस्य मोहन चंद्र जोशी, राजू राना, रेखा देवी, ज्योति भट्ट, ऊषा देवी, जगदीश चंद्र जोशी, हरीश कुमार ने ब्लॉक में प्रस्ताव सौंपा। इसमें कहा गया है कि 2011 की जनसंख्या के अनुसार ग्राम पंचायत में राजस्व गांव कुटरी में जनसंख्या 2599 और राजस्व गांव पचौरिया में 898 है। पचौरिया राजस्व गांव सीमांत होने के कारण राजस्व गांव कुटरी से भौगोलिक रूप से भिन्न है। दोनों राजस्व गांवों के मध्य दो से तीन किलोमीटर की दूरी है।

इसे अलग कर पचौरिया ग्राम पंचायत बनाना आवश्यक है। इधर, बीडीओ नवीन चंद्र उपाध्याय ने बताया सोमवार को ब्लॉक में प्रस्ताव देने की अंतिम तिथि निर्धारित है। शाम तक राजस्व गांव पचौरिया से ग्राम प्रधान के साथ लोगों ने प्रस्ताव सौंपा है, जिसे जिले को भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि इससे पहले भड़ा भुड़िया नई ग्राम पंचायत के गठन का प्रस्ताव भी ब्लॉक से जिले को भेजा गया था।
विज्ञापन


वर्तमान मेें ब्लाक के अंतर्गत 63 ग्राम पंचायत हैं। इसमें भड़ा भुड़िया और पचौरिया के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली तो ग्राम पंचायतों की संख्या 65 हो जाएगी। अब फिर से नई समय सारणी निर्धारित होने से ग्रामीण आगे आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें