द मदर्स हार्ट स्कूल में प्रस्तुति देते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। द मदर्स हार्ट स्कूल के शनिवार को हुए 18वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने फिल्म अभिनेत्री स्व. श्रीदेवी को उनके गीत ‘कहते हैं मुझको हवा हवाई...’ प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक संजीव आर्य ने दीप जलाकर किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ‘नन्हा मुन्ना राही हूं’ और ‘यही उम्र है कर ले, गलती से मिसटेक’ गीत पर नृत्य किया। प्रधानाचार्या नगमा परवेज ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय के व्यवस्थापक सैय्यद परवेज खुर्शीद, सैय्यद रैयान, आलीमा, वीना जीना, हेमा, अनुजा, संगीता, सुचित्रा, नीमा, जया, चंचला, संचिता, प्रियंका, हेमलता, तनुजा, लता, निशा, बसंती, मुन्नी आदि थे।