ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल की एथलेटिक मीट
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज के 149वें स्थापना दिवस पर आयोजित एथलेटिक मीट का चैंपियन मिलमन सदन रहा। मिलमन के सर्वाधिक 146 अंक रहे, वहीं दूसरे स्थान पर 130 अंकों के साथ रॉबिन्सन सदन और तीसरे स्थान पर 127 अंकों के साथ डॉराथी सदन रहा। बेस्ट एथलीट शील्ड ए डिवीजन में अर्जदीप कौर संधू, बी डिवीजन में जसप्रिया चड्डा, सी डिवीजन में मिलन साह, डी डिवीजन में काव्या बर्गली को प्रदान की गई।
बृहस्पतिवार को ऑल सेंट्स कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक मीट आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आगरा डायसिस के डॉ. प्रेम प्रकाश हाबिल ने किया। दुआ स्पेशल पुरस्कार सीनियर वर्ग में मरयम राशिद व जूनियर वर्ग में आकांक्षा चतुर्वेदी को दिया गया। इस दौरान पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, प्रधानाचार्या किरन जरमाया, डॉ.पीटर इमेन्युअल, भुवन त्रिपाठी, मोहन लाल आदि मौजूद रहे।
ऑल सेंट्स कॉलेज का 149वां स्थापना दिवस