नैनीताल। हाईकोर्ट के चीफ कोर्ट में आयोजित फुल कोर्ट रिफ्रेंस में वरिष्ठ न्यायमूर्ति वीके बिष्ट को विदाई दी गई। जस्टिस बिष्ट सिक्किम हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाए गए हैं। समारोह में उन्होंने कहा कि किसी की भी मदद के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे।
रिष्ठ न्यायाधीश बिष्ट ने कोर्ट रूम में कभी कभार गुस्से के लिए खेद जताया और कहा कि किसी की बुरी बात से अपनी दिनचर्या बिगाड़ना सही नहीं हैं। किसी भी दुख देने वाली बात से स्वयं को प्रभावित न होने दें। खुद को सामान्य घर का बताते हुए उन्होंने कहा कि परिश्रम के साथ ही ईश्वर की कृपा भी जरूरी है। उन्होंने अधिवक्ताओं को से अपील की कि कोई भी सताया इंसान हाईकोर्ट पहुंचता है तो उसे निराश न होने दें। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजीव शर्मा, न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया, न्यायमूर्ति आलोक सिंह, न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह, न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा, रजिस्ट्रार जनरल प्रदीप पंत, बार एशोसिएशन अध्यक्ष ललित बेलवाल, सचिव नरेंद्र बाली, उपाध्यक्ष गौरा देवी देव, भुवनेश जोशी, पूर्व अध्यक्ष एसपीएस पंवार, डॉ महेंद्र पाल, डीके शर्मा, बीसी पांडेय, अमर शुक्ला, एमसी पंत, नीतू सिंह, बीडी कांडपाल, समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
हाईकोर्ट की दहलीज में किसी सताए हुए को निराश न होने दे
वरिष्ठ न्यायमूर्ति वीके बिष्ट को फुल कोर्ट रिफ्रेंस में दी गई विदाई
- सिक्किम हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाए गए हैं जस्टिस बिष्ट