फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 को होगा मिस एंड मिसेज उतराखंड का आयोजन

विज्ञापन
Miss Universe
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। हर्षिता इवेंट्स हब की ओर से 28 अक्तूबर को नगरपालिका प्रेक्षागृह में मिस एंड मिसेज उत्तराखंड 2018 का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए हुए ऑडिशन में रामनगर, काशीपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, बागेश्वर, भवाली, देहरादून, अल्मोड़ा की करीब 70 प्रतिभागियों में से 15 सुंदरियों को फाइनल के लिए चुना गया है। स्थानीय रेस्टोरेंट में हुई प्रेसवार्ता में आयोजक नवीन नेगी ने बताया कि मिस एंड मिसेज उत्तराखंड के ग्रैंड फिनाले में द वॉइस इंडिया किड्स फेम सिद्धांत अग्रवाल, आयुष कोटवाल समेत नेशनल सिंगिंग विजेता इशिका सक्सेना को गेस्ट सिंगर के रूप में आमंत्रित किया गया है। महिलाओं के लिए पहली बार मिसेज ब्यूटी कॉन्टेस्ट भी होगा। कार्यक्रम में विजेता को मिस उत्तराखंड 2018 एवं मिसेज उत्तराखंड 2018 का खिताब मिलेगा। मिस कुमाऊं के साथ रनर अप का खिताब भी दिया जाएगा। सभी फाइनलिस्ट का उत्साह बढ़ाने के लिए मिस रामनगर, मिस हल्द्वानी, मिस काशीपुर, मिस नैनीताल, मिस बागेश्वर, मिस भवाली का खिताब भी दिया जाएगा। प्रेसवार्ता में दिनेश करगेती, सोनू पाठक, सुबोध राणा, प्रकाश पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें