सितारगंज में स्कॉलर्स वैली इंटरनेशनल स्कूल में कराटे डू एसोसिएशन और दक्ष अकादमी की ओर से आयोजित तीन दिनी कराटे कैंप का शुक्रवार को समापन हो गया। एसोसिएशन के महासचिव ऋषिपाल भारती ने बच्चों को प्रशिक्षण दिया। वहां एमडी गौतम कंसल, किशोर सिंह, अर्पित कंसल, कंचन बसेड़ा, स्पर्श गोयल, सक्षम आदि थे।