सितारगंज में रामलीला मंचन के दौरान सीओ हिमांशु शाह ने प्रोजेक्टर पर नशे के खिलाफ डॉक्यूमेंट्री दिखाकर जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि बच्चों के सामाजिक परिवेश और रहन सहन पर माता-पिता का फोकस होना चाहिए। इसके बाद रामलीला मंचन में हनुमान के द्वारा संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण के प्राण बचाए जाने का मंचन किया गया। वहां राकेश त्यागी, अमित रस्तोगी, पवन अग्रवाल, सुरेश जैन, आदेश ठाकुर, एमपी तिवारी, भीमसेन गर्ग, बंटी कौशल, जमुना साहू, अनिल गुप्ता, विमल गुप्ता आदि थे।