फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढिकुली में बर्निंग कार बनी मारुति

विज्ञापन
रामनगर में कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ढिकुली में मंगलवार को पेट्रोल की टंकी लीक होने से अचानक मारुति कार में आग लग गई। गनीमत यह रही कि मारुति कार में सवार तीनों लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम मारुति कार यूए-07एल-0844 में सवार नितिन पुत्र धर्मानंद निवासी शमशेर गढ़ रायपुर देहरादून और उनके दो अन्य साथी पौड़ी से खटीमा जा रहे थे। बताते हैं कि वह ढिकुली में किसी काम से रुके थे।

इसके कुछ देर बाद वह जाने लगे और जैसे ही ड्राइवर ने कार को स्टार्ट किया तो टंकी से लीक हो रहे पेट्रोल ने अचानक आग पकड़ ली। इस पर उसमें सवार तीनों लोग बाहर निकल गए। आग लगने से वहां हड़कंप मच गया और कुछ ही देर में कार आग की लपटों से घिर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर गर्जिया चौकी इंचार्ज हरीश पुरी और दमकल कर्मचारियों ने आग को बुझाया।



- पेट्रोल की टंकी लीक होने से कार में लगी आग
- देहरादून निवासी पौड़ी होते हुए जा रहे थे खटीमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें