फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रगति जैन बनी डांडिया, संस्कृति बनी गर्बा क्वीन

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब के सहयोग से शैले हाल में आयोजित डांडिया महोत्सव में प्रगति जैन ने डांडिया और संस्कृति साह ने गरबा क्वीन का खिताब जीता। इनके अलावा आदित्य पांडे और कृतिका पांडे ने सर्वश्रेष्ठ कपल का खिताब जीता, जबकि बबीता साह को सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा, सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए दीपाली मेहरा और विशाखा पंत, रक्षिता ढौडियाल एवं पूजा आर्या के नाम लक्की ड्रॉ का उपहार रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को देर रात तक चले डांडिया महोत्सव में डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर स्मृति भाष्कर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से महिलाओं को एक मंच में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। कार्यक्रम में मुख्य संयोजिका रानी साह, अध्यक्ष विनीता पांडे, सचिव आभा साह, उप सचिव आरती बिष्ट, कविता त्रिपाठी, ज्योति ढौडियाल, दिव्या साह, प्रेमा अधिकारी, ज्योति वर्मा, मधुमिता, ममता साह, गीता पांडे, गीता साह, तारा चौधरी, मंजू बिष्ट, निशा वर्मा, पल्लवी, ममता जोशी, अमिता साह, मीनाक्षी जोशी, पूजा साह, शालिनी साह, बविता साह आदि का सहयोग रहा। डांडिया महोत्सव के दौरान हुई विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में निर्णायकों की भूमिका कुसुम शर्मा व भावना कुमार ने निभाई। संचालन नवीन पांडे व मीनाक्षी कीर्ति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें