Amar Ujala Foundation Blood Donation
रामनगर (नैनीताल)। रिनेसां कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट बसई में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जनजागरूकता का अभियान चलाया गया। इस दौरान आयोजित शिविर में 57 यूनिट रक्तदान किया गया। संस्थान के चेयरमैन अरविंद गुसाई, प्रबंध निदेशक आलोक गुसाईं, निदेशक कुणाल मदान ने शुभारंभ किया। एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय काशीपुर के डॉ. मनु पांडे के साथ पहुंची चिकित्सा टीम का सम्मान किया गया। संस्थान के स्टाफ शेफ एकांत जैन, जितेंद्र जोशी, वर्षा सिंह, आरिफ खान, दीपक शर्मा, तेजपाल पटवाल, कैलाश रावत ने भी रक्तदान कर राष्ट्रीय एकता बढ़ाने का संदेश दिया।