फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग के समर्थन में मुख्य मार्ग पर बाइक रैली निकाली। रैली का जगह जगह स्वागत किया गया। शुक्रवार शाम मंडी समिति परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर से बाइक रैली शुरू होकर गुरुद्वारा होते हुए हल्द्वानी बस अड्डे स्थित शिव मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाकर संसद में कानून बनाना चाहिए। वहां भगवंत मियान, पंकज शर्मा, नीरज तिवारी, मोहित चौधरी, मोहित चौहान, प्रशांत चौधरी, विनीत मठपाल, कमल दास ,कशिश कौशिक, दिनेश राणा, ललित मेहंदीरत्ता, अरविंद कुमार, देवेंद्र सैनी, मुकेश खुराना आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें