फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंगोट मार्ग पर खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी को किस प्रकार सरकार और प्रशासन की लापरवाही का सामना करना पड़ रहा है इस बात का उदाहरण नैनीताल से पंगोट को जाने वाले मार्ग पर साफ देख जा सकता है। हिमालय दर्शन प्वाइंट से कुछ ही दूरी पर सड़क का कुछ हिस्सा टूट गया था लेकिन उसकी मरम्मत नहीं की गई है, जिससे खतरा है।
विज्ञापन


पंगोट मार्ग नैनीताल आने वाले पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। सालभर ये मार्ग सैलानियों से पटा रहता है। बरसात के दौरान इस मार्ग में हिमालय दर्शन प्वाइंट के पास सड़क का एक हिस्सा टूट गया था। लोनिवि ने इस मार्ग के टूटे हुए हिस्से की मरम्मत को लेकर शासन को प्रस्ताव तो भेज दिया है लेकिन मरम्मत के लिए बजट पास नहीं हुआ है। इस मार्ग पर हालात ऐसे हो चले हैं कि टूटे हुए भाग के आसपास की भूमि में धंसाव महसूस किया जा रहा है। बरसात गुजरने के बाद नैनीताल में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने के साथ ही अब इस सड़क पर भी पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने लगा है। यदि समय रहते इस सड़क की मरम्मत नहीं कराई जाती है तो पंगोट, किलवरी, बगड़ गांवों के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन



क्षतिग्रस्त पंगोट मार्ग पर बना हुआ है खतरा
सड़क टूटे बीत चुका करीब एक माह का समय
हिमालय दर्शन प्वाइंट के पास टूटी है सड़क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें