फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किलर क्लब ने किया ट्रॉफी पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। किलर स्पोर्ट्स क्लब के सहयोग से डीएसए मैदान में खेली जा रही चौथी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डूंगर सिंह बिष्ट स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें किलर क्लब ने शीला माउंट को 1-0 से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुमित हृदयेश, विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस सरिता आर्या, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह बिष्ट ने संयुक्त रुप से विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक प्रेम सिंह बिष्ट, सुशील पटवाल व सौरभ रावत, मैच का आंखों देखा हाल मनोज कुमार ने सुनाया।
फेयर प्ले ट्राफी सैनिक स्कूल ने कब्जा जमाया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब किलर क्लब के नरेंद्र नेगी, फारवर्ड का शीला माउंट के पंकज, डिफेंडर का शीला माउंट के ही ध्रुव, गोलकीपर का किलर क्लब के वीरेंद्र पांडे को दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमकार गोस्वामी, उमेश मेहता, सचिन नेगी, प्रेम प्रकाश, दीपक भंडारी, अर्जुन सिंह बिष्ट, हिमांशु पांडे, एडवोकेट दिनेश बिष्ट, बहादुर सिंह बिष्ट, भुवन बिष्ट, सूरज पांडे, किशन लाल कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें