फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती समारोह में नई मंजिलों को फतह का संकल्प लिया

विज्ञापन
नैनीताल का पर्वतारोहण क्लब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल पर्वतारोहण क्लब (एनटीएमसी) का दो दिनी स्वर्ण जयंती समारोह मनाया गया। रविवार को दूसरे दिन भी क्लब की टीम और स्कूली बच्चों ने शिलारोहण किया। समापन सत्र में पर्वतारोहियों, क्लब के सदस्यों ने आगामी कार्यक्रम भी तय किए।
विज्ञापन

एनटीएमसी की ओर से बारापत्थर क्षेत्र में शिलारोहण का प्रशिक्षण दिया जाता है।

शिलारोहण के लिए वहीं कृत्रिम दीवार भी बनाई गई है, जिसमें रविवार सुबह क्लब के सभी प्रशिक्षकों और स्कूली बच्चों ने शिलारोहण किया। विक्रमवीर भारती, विकास गुप्ता, हरीश सिंह, अतुल साह, सुनील वैद्य, विनोद जोशी, मनमोहन सिंह, नदीम, आरसी पांडे, दीपक जोशी, सोमनाथ देव, मदन, वीरेंद्र, शंकर, कविता आदि ने प्रशिक्षण दिया। इससे बच्चे काफी उत्साहित दिखे। कुमाऊं विवि के एचआरडीसी सभागार में को ‘मंजिलें और भी हैं’ नाम से समापन सत्र हुआ। इसमें क्लब को नए मुकाम पर ले जाने पर चर्चा हुई। पर्वतारोही लवराज धर्मशक्तू, डीएमए के सदस्य मुरारीलाल, क्लब के सदस्य अक्षोभ सिंह, दीपक बिष्ट आदि ने क्लब की प्रगति के सुझाव दिए। बताया कि क्लब ने पिछले 50 साल में कई मुकाम पाए हैं। अब अगले 50 साल नई आशाओं से भरे हैं। उन्होंने कहा कि नैनीताल क्लब को प्रशिक्षण की मान्यता दिलवाने के प्रयास होने चाहिए ताकि युवाओं को पर्वतारोहण का बेहतर प्रशिक्षण दिया जा सके। इससे क्लब की आर्थिकी भी सुधरेगी। उन्होंने कहा कि क्लब के दफ्तर को रॉक क्लाइंबिंग एरिया में शिफ्ट करने का सुझाव दिया ताकि पर्यटकों को पूरी जानकारी मिल सके। पर्यटक शिलारोहण कर सकें। मुरारीलाल ने क्लब के रॉक क्लाइंबिंग क्षेत्र का नाम क्लब के संस्थापक चंद्र लाल साह के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा। प्रमोद साह, प्रदीप पांडे ने संचालन किया। इस दौरान अध्यक्ष अनूप साह, सचिव राजेश साह, पर्वतारोही चंद्रप्रभा ऐतवाल, विजय खाती, पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, विनोद पांडे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें