रामनगर (नैनीताल)। अल्मोड़ा के स्याल्दे ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल में तैनात चार शिक्षकों की कार धनगढ़ी नाले की बाढ़ में बह गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी शिक्षकों को बचा लिया गया।
ग्राम कानिया निवासी योगेंद्र सिंह बिष्ट, मोहल्ला भरतपुरी के हरीश चंद्र, काशीपुर के कृष्ण कुमार, स्याल्दे निवासी खुशहाल सिंह स्याल्दे ब्लॉक अल्मोड़ा के जूनियर हाईस्कूल कल्याणपुरी में शिक्षक हैं। वह रोजाना एक कार से स्कूल जाते हैं। सोमवार सुबह छह बजे स्कूल जाते समय योगेंद्र सिंह बिष्ट की वेगनआर कार यूके 04एम 7461 से निकलेे थे। करीब साढ़े छह बजे उनकी कार धनगढ़ी नाले के बीच में बंद हो गई, तब बहाव कम था। काफी देर तक प्रयास करने के बावजूद कार स्टार्ट नहीं हुई। इस दौरान करीब साढ़े आठ बजे अचानक धनगढ़ी नाले में पानी का बहाव तेज हो गया और उनकी कार करीब 50 मीटर दूरी तक बह गई। बाढ़ के कारण करीब आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा, पानी का बहाव कम होने के बाद यातायात सुचारु हो सका। कार बहने से मौके पर अफरातफरी मच गई तो ग्राम मोहान निवासी त्रिलोक पोखरियाल ने अपने ट्रैक्टर से कार को बाहर निकाला। दमकल कर्मियों समेत पटवारी तारा चंद्र घिल्डियाल ने मामले की जानकारी ली। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि कार बहते समय शिक्षक कार में नहीं थे। स्थानीय लोगों की मदद से बह रही कार समेत पास में खड़े शिक्षकों को बचा लिया गया।
कार में सवार चारों शिक्षकों को बचाया
स्याल्दे ब्लॉक में स्थित जूनियर हाईस्कूल जा रहे थे