फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारी लखपत सिंह के सालमगढ़ नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। विकास खंड के सालमगढ़ के ग्रामीण तेंदुए के आतंक से भयभीत है। तेंदुए को बेहोश करने और मारने के आदेश मिले दो सप्ताह से ज्यादा समय बीत चुका है मगर शिकारी लखपत सिंह आजतक गांव नहीं पहुंचे है। इससे ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन


सालमगढ़ के प्रधान लाल राम, उप प्रधान धन सिंह ने बताया कि सालमगढ़ की चार साल की ज्योति को निवाला बनाने के बाद ग्रामीण भयभीत है। आबादी से तेंदुए को भगाने के लिए शाम होते ही हर घर पर बच्चे कनस्तर बजाना शुरू कर देते हैं। नौगांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोक बुटोला ने मुख्य जीव जंतु प्रतिपालक से शिकारी लखपत सिंह को शीघ्र सालमगढ़ गांव भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें