फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर और सब जूनियर में रुद्रपुर ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सीनियर और सब जूनियर बालिका वर्ग में रुद्रपुर और जूनियर बालिका वर्ग में काशीपुर ब्लॉक की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि ने विजयी टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


नानकमत्ता के गुरुनानक एकेडमी में प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह और बीईओ इंद्रजीत सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में रुद्रपुर ने सितारगंज को 18-3 से हराया। जूनियर बालिका वर्ग में काशीपुर ने रुद्रपुर को 16- 8 और सीनियर बालिका वर्ग में रुद्रपुर ने खटीमा को 41-12 से हराया। क्रीड़ा प्रभारी मेहरा ने बताया कि शुक्रवार को सब जूनियर, जूनियर और सीनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिता होगी।

निर्णायक जिला खेल समन्वयक बेसिक राजेंद्र सिंह भाकुनी, बृजेश दुबे, अवतार सिंह, दिनेश सिंह, विनती विश्वास, लीला रौतेला, राम अवतार गुप्ता, दलसिंगार सिंह, निर्मल सिंह, अशोक चौहान, रविंद्र बिष्ट, एसबी पांडे, परमजीत सिंह, गोविंद सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


संचालन क्रीड़ा प्रभारी ललित मेहरा ने किया। वहां जिला समन्वयक लक्ष्मण सिंह ताकुली, विशिष्ट अतिथि डेरा कारसेवा के सेवादार शेर सिंह, गुरुनानक एकेडमी के प्रबंधक हरचरण सिंह, प्रधानाचार्य मनिंदर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें