फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में जीआईसी बैरिया दौलत, बन्नाखेड़ा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। ब्लाक स्तरीय बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में जीआईसी बेरिया दौलत और जूनियर वर्ग में जीआईसी बन्नाखेड़ा की टीमें प्रथम रहीं। विजेता टीमें शुक्रवार को नानकमत्ता स्थित इंटर कॉलेज में होने वाली जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राजकीय कन्या इंटर कालेज मैदान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ संयोजिका इंदिरा पांडे ने किया। इस दौरान सीनियर वर्ग में जीआईसी बेरिया दौलत प्रथम, जीआईसी हरिपुरा हरसान द्वितीय, जूनियर वर्ग में जीआईसी बन्नाखेड़ा प्रथम और जीआईसी बेरिया दौलत की टीम द्वितीय रही।

प्रतियोगिता में क्षेत्र की 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। संचालन ब्लाक समन्वयक महेश रावत ने किया। वहां डोरीलाल, भारतसिंह, कौटिल्य रस्तोगी, गुरपाल सिंह, विकास गंगवार, कुमरलाल, वीरेंद्र कुमार, विशन लाल टम्टा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें