खटीमा। केरल में बाढ़ के प्रभावितों की मदद के लिए सिटी कान्वेंट स्कूल के बच्चे आगे आए हैं। बुधवार को बच्चों ने करीब 4,830 रुपये एसडीएम के माध्यम से मुख्य राहत कोष देहरादून के लिए प्रदान की।
स्कूल प्रबंधक प्रवीन उपाध्याय व प्रधानाचार्य रामयश ने बताया कि बच्चों ने यह रुपये पाकेट मनी से बचाए हैं। यह राशि एसडीएम विजयनाथ शुक्ल को सौंपी गई है।