फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सूत्रीय मांगों पर किसानों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सितारगंज में सात सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से किसानों ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगों को लेकर एसडीएम निर्मला बिष्ट के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ने कहा कि चीनी मिल बंद होने से किसान गन्ने की फसल बोने से कतरा रहे हैं। बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने, किसानों को वर्ग चार व अन्य वर्ग की भूमि पर भूमिधरी अधिकार देने, जेल कैंप के बंगाली विस्थापित 20 परिवारों को डेढ़-डेढ़ एकड़ कृषि भूमि के पट्टे आवंटित करने की मांग की। वहां जिला सचिव जंगीर सिंह, उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह, मनिंदर मंडल, नेपाल सरकार, मनमोहन सिंह, गुरदीप सिंह, अरूड़ सिंह, लाभ सिंह, कर्म सिंह, ओमप्रकाश राणा, लक्ष्मण सिंह राणा, शिव कुमार सरकार, अखिलेश मंडल, परितोष मंडल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें