किच्छा। श्री श्याम युवा मित्र मंडल के सौजन्य में टंडन डेंटल क्लीनिक पर लगे रक्तदान शिविर में दानियों ने रक्तदान किया।
इस मौके पर 48 युनिट रक्त एकत्र किया। वहां पर मुख्य अतिथि टीडीसी के निदेशक अंकुर पपनेजा, ब्लड बैंक रुद्रपुर के डा. पीयूष टंडन, डा. अभिलाषा टंडन, रविंद्र, मधु गुप्ता, सचिन जिंदल, हरवीर सिडाना, रोहित मित्तल, अशोक सिंघल आदि थे।