फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर 11 शिक्षकों को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। इंटर कॉलेज गागरीगोल प्रबंध समिति ने शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने पर 11 शिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विधायक चंदन दास, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कॉलेज के विकास के लिए एक-एक लाख देने की घोषणा की।
विज्ञापन


इंटर कॉलेज गागरीगोल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दास ने कहा कि शिक्षक समाज का पथ प्रदर्शक होता है। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि इंटर कॉलेज गागरीगोल के प्रबंधक दीपक पाठक और उनकी टीम ने काफी कम समय में कॉलेज की दशा बदल दी है।

जिपं सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने शिक्षकों से समुदाय को साथ लेकर स्कूल, बच्चों के हित में काम करने को कहा। अध्यक्षता कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष रेवाधर कंसेरी, संचालन हेम उपाध्याय ने किया। इससे पूर्व कॉलेज के प्रधानाचार्य नंदन सिंह अल्मिया ने बूंगा के दो अनाथ बच्चों को पढ़ाई के लिए अपनी ओर से पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।
विज्ञापन

इन्हें मिला सम्मान
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्या कीर्ति पवार, सेंट एडम्स स्कूल की प्रधानाचार्या रजिया सिद्दीकी, कंट्रीवाइड के प्रधानाचार्य खीम सिंह नेगी, दीन दयाल उपाध्याय स्कूल के शिक्षक विनोद जोशी, जूहा देवलखेत की प्रधानाध्यापिका चंपा कोरंगा, बीईओ यूएस रावत, खोलिया विवेकानंद के प्रधानाचार्य कैलाश जोशी, प्रवक्ता गोविंद सिंह मेहता, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पंत, इंटर कॉलेज गागरीगोल के प्रधानाचार्य नंदन अल्मिया, डीएल वर्मा, सुरेश सती, कैलाश चंद्र पाठक, आनंद नेगी, एलीट एकेडमी की मंजू गढ़िया, शोबन सिंह पिमोली आदि को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें