गरुड़ (बागेश्वर)। जूनियर हाईस्कूल पिंगलों के स्वच्छता पखवाड़ा शुरू हो गया है। स्कूल बच्चों ने प्रार्थना सभा में स्कूल और अपने गांव को स्वच्छ रखने संकल्प लिया। स्कूल के प्रधानाध्यापक सुरेश सती की मौजूदगी में स्कूल के छात्र छात्राओं ने स्कूल और गांव को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि गांव और स्कूल को स्वच्छ रखने वाले बच्चों को स्कूल परिवार सम्मानित करेगा। ग्राम प्रधान दीनानाथ ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत गांव के संपर्क मार्गों की खुद और ग्रामीणों से सफाई कराई।